एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं, फोलोअप सेवा शिविरों में योजनाओं का लाभ और शिकायतों का निस्तारण
अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से अलवर जिले में 30 जुलाई को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फोलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले में 31 अगस्त तक फोलोअप सेवा शिविरों की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसके तहत 30 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इन वार्डों में लगेंगे शहरी फोलोअप सेवा शिविर
30 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 15 एवं 16, नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड 1 से 25, नगर पालिका खेड़ली के वार्ड 1 से 25, नगर पालिका बहादुरपुर वार्ड 7, नगर पालिका रामगढ़ वार्ड 12, नगर पालिका नौगांवा वार्ड 7, नगर पालिका कठूमर के वार्ड 1 से 20, नगर पालिका थानागाजी वार्ड 8, नगर पालिका मालाखेड़ा वार्ड 7, नगर पालिका गोविंदगढ़ वार्ड 7 तथा नगर पालिका राजगढ़ वार्ड 7 में फोलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण फोलोअप शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में अलवर तहसील की ग्राम पंचायत घेघोली एवं ढहलावास, गोविंदगढ़ की बारोली, कठूमर की सालवाड़ी एवं गारू, लक्ष्मणगढ़ की नांगल खानजादी एवं कफनवाड़ा, मालाखेड़ा की हल्दीना, नौगांवा की मुबारिकपुर, रामगढ़ की खिलौरा, प्रतापगढ़ की अजबगढ़, राजगढ़ की धमरेड़ एवं ढिगावड़ा तथा रैणी की सालोली ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर आयोजित फोलोअप सेवा शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी लंबित समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाएं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


