More
    Homeराजस्थानअलवर4 अगस्त को जिलेभर में लगेंगे फॉलोअप शिविर, एक ही स्थान पर...

    4 अगस्त को जिलेभर में लगेंगे फॉलोअप शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

    ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के शिविर में होगा समस्याओं का समाधान, अधिकारियों की मौजूदगी में होगा त्वरित निस्तारण

    अलवर। राज्य सरकार की ओर से संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 4 अगस्त को जिलेभर में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 31 अगस्त तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी लंबित समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

    इन वार्डों में लगेंगे शहरी फॉलोअप शिविर

    4 अगस्त को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 21 एवं 22 के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा नगर पालिका बड़ोदामेव, खेडली और कठूमर के सभी वार्डों, बहादुरपुर के वार्ड संख्या 9, रामगढ़ के वार्ड संख्या 15, नौगांवा के वार्ड संख्या 10, थानागाजी के वार्ड संख्या 12, मालाखेड़ा के वार्ड संख्या 9, गोविंदगढ़ के वार्ड संख्या 10, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 7 तथा राजगढ़ के वार्ड संख्या 10 के लिए भी शिविर लगाए जाएंगे।

    इन शिविरों का आयोजन संबंधित नगर निकाय कार्यालयों में किया जाएगा, जबकि नगर विकास न्यास (यूआईटी) के नीलामी हॉल में भी विशेष शिविर आयोजित होगा।

    इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे फॉलोअप शिविर

    जिला प्रशासन के अनुसार अलवर तहसील की किथूर और खेडली सैयद ग्राम पंचायत, गोविंदगढ़ की चिड़वाई, कठूमर की जहाड़ू और टिकरी, लक्ष्मणगढ़ की सेहरा और टोडानगर, मालाखेड़ा की महुआखुर्द, नौगांवा की बीजवा, रामगढ़ की ठेंगी का बास, प्रतापगढ़ की सिलीबावड़ी, टहला की राजौरगढ़ तथा रैणी की भूडा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

    इन शिविरों में राजस्व, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, ऊर्जा और पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक प्रमाण-पत्र भी जारी किए जाएंगे।

    जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here