More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशशिवपुरी में तेज बहाव में ट्रैक्टर सहित बहे 4 युवक, मध्य प्रदेश...

    शिवपुरी में तेज बहाव में ट्रैक्टर सहित बहे 4 युवक, मध्य प्रदेश में मॉनसून का कहर

    शिवपुरी: मध्य प्रदेश में मॉनसून ने दस्तक दी नहीं, कि नदी-नालों के उफान की खबरें सामने आने लगी है. जबकि पूरे प्रदेश को अभी मॉनसून ने पूरी तरह कवर भी नहीं किया है. 1-2 दिन की बारिश में कई गांव और नदी-नालों के हालात खराब हो रहे हैं. शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र स्थित गांव में बारिश के चलते नदी उफान पर है, जहां पुल को पार करते वक्त एक चार युवक सहित एक ट्रैक्टर बह गया. हालांकि ग्रामीणी की सूझबूझ से 4 लोगों की बचा लिया गया है.

    तेज बहाव में ट्रैक्टर सहित बहे 4 युवक

    शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंअरपुर गांव में बारिश का कहर देखने मिला. पहली बारिश में यहां खेरिया नदी ऊपर से बहने लगी है. वहीं लोग जान जोखिम में डालकर पुल को पार कर रहे हैं. इसी तरह शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर सवार चार युवक पुल पार कर रहे थे. जहां तेज बहाव में ट्रैक्टर-ट्राली पटल गई और युवक बहने लगे. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से चारों युवकों को रस्सी की मदद से किसी तरह रेस्क्यू करके उनकी जान बचाई.

    शिवपुरी में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश

    वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिछले 24 घंटे से शिवपुरी जिले में लगातार बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार शाम तक आसपास के इलाकों सहित शिवपुरी जिले में बारिश होती रहेगी. बारिश से शिवपुरी जिले के तमाम नदी-नाले उफान पर हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को सचेत करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है. इसके बाद भी लोग लापरवाही और जल्दबाजी के चलते अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं.

    पटेवरी गांव के निवासी विनोद, आदिवासी विमल, आदिवासी पूरन, और चालक मिट्टी से भरी टैक्टर-ट्राली लेकर शिवपुरी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खेरिया नदी के नाले पर पानी होने के बाद भी चारों युवकों ने उसे पार करने की कोशिश की.

    एमपी में बारिश का अलर्ट

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में अभी 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है. जिसके चलते प्रदेश में आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा. मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्र के मुताबिक वर्तमान में एक लो प्रेशर एरिया पूर्वोतर झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र में बना हुआ है. इसके ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है. मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here