More
    Homeराजस्थानअलवर5 अगस्त को लगेंगे फॉलोअप सेवा शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा...

    5 अगस्त को लगेंगे फॉलोअप सेवा शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

    ग्राम पंचायतों और वार्डों में शिविर आयोजित होंगे, शिविर में समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिले में 31 अगस्त तक फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में फॉलोअप सेवा शिविर लगाए जाएंगे।

    जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नागरिकों को योजनाओं का लाभ और शिकायतों का मौके पर ही समाधान मिल सकेगा।

    इन शहरी क्षेत्रों में लगेंगे फॉलोअप शिविर

    5 अगस्त को नगर निगम अलवर के वार्ड संख्या 23 एवं 24 के लिए शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा नगर पालिका बड़ोदामेव (वार्ड 1 से 25), खेड़ली (वार्ड 1 से 25), बहादुरपुर (वार्ड 10), रामगढ़ (वार्ड 16), नौगांवा (वार्ड 11), कठूमर (वार्ड 1 से 20), थानागाजी (वार्ड 13), मालाखेड़ा (वार्ड 10), गोविंदगढ़ (वार्ड 11), लक्ष्मणगढ़ (वार्ड 8) तथा राजगढ़ (वार्ड 11 एवं 12) के लिए संबंधित निकाय कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे।

    नगर विकास न्यास, अलवर के नीलामी हॉल में भी समस्त यूआईटी क्षेत्र के नागरिकों के लिए सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

    इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

    ग्रामीण क्षेत्रों में अलवर तहसील की ग्राम पंचायत गूंदपुर एवं तूलेड़ा, गोविंदगढ़ की दोंगड़ी, कठूमर की साहड़ी एवं खेड़ाकल्याणपुर, लक्ष्मणगढ़ की चिमरावली गौड़ एवं मौजपुर, मालाखेड़ा की कैरवाड़ा, नौगांवा की पाटा, रामगढ़ की ललावंडी, थानागाजी की दुहार चौगान, राजगढ़ की नीमला एवं सुरेर, तथा रैणी तहसील की परबैणी ग्राम पंचायत में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    मौके पर मिलेगा समाधान

    प्रशासन के अनुसार इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ लंबित समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा।

    जिला प्रशासन ने आमजन से निर्धारित स्थान और समय पर पहुंचकर शिविरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here