More
    Homeदेश5 करोड़ की कथित उगाही मामले में मंत्रीपुत्र की मुश्किलें बढ़ीं, जांच...

    5 करोड़ की कथित उगाही मामले में मंत्रीपुत्र की मुश्किलें बढ़ीं, जांच एजेंसियां हुईं सक्रिय

    उगाही मामले में हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत पर नहीं मिली राहत, मामले ने पकड़ा सियासी तूल

    हैदराबाद। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत दर्ज मामले में साइबराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए देश छोड़कर फरार हो सकता है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार भगीरथ की तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निगरानी और जांच दोनों तेज कर दी हैं।

    इधर तेलंगाना हाई कोर्ट से भी बंदी भगीरथ को राहत नहीं मिली। शुक्रवार देर रात उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उनके वकील ने अदालत से गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी भी प्रकार की तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।

    यह मामला एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 8 मई को पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि भगीरथ के नाबालिग लड़की के साथ संबंध थे और उसने उसका शारीरिक शोषण किया।

    बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की कुछ और गंभीर धाराएं भी जोड़ दीं।

    मामले में नया मोड़ तब आया जब बंदी भगीरथ ने भी लड़की के परिवार के खिलाफ जवाबी एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की ने स्वयं उनसे दोस्ती की थी, लेकिन बाद में उसके परिवार ने विवाह का दबाव बनाया। भगीरथ का दावा है कि इनकार करने पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 5 करोड़ रुपये की मांग की गई। उन्होंने यह भी कहा कि डर के कारण उन्होंने शुरुआत में 50 हजार रुपये दिए थे, लेकिन बाद में लगातार दबाव बढ़ाया गया।

    इस हाई-प्रोफाइल मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। के. कविता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार को उनके पद से हटाया जाए।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here