More
    Homeराजस्थानजयपुर5 महीने की प्रेग्नेंट महिला की मौत, लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या...

    5 महीने की प्रेग्नेंट महिला की मौत, लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का आरोप

    अलवर। राजस्थान के अलवर में पांच महीने की एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के नाहरपुर में किराए के मकान पर रह रही 28 वर्षीय कुमकुम का शव कमरे में फर्श पर बिछे गद्दे पर मिला। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और पिछले डेढ़ साल से योगेश कुमार के साथ लिव-इन में पति-पत्नी की तरह रह रही थी। घटना के बाद परिजनों ने योगेश पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

    परिजनों का आरोप और पुलिस जांच

    उद्योग नगर थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल के अनुसार, यह घटना 18 अक्टूबर की है। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी योगेश अलवर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था और रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच वह कमरे से निकल गया था। इसके बाद कुमकुम का शव मृत अवस्था में पाया गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

    दोनों पहले से थे शादीशुदा

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुमकुम और योगेश दोनों पहले से ही शादीशुदा थे और उनके पहले के संबंधों से दो-दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे। पुलिस आपसी विवाद के एंगल को भी खंगाल रही है, क्योंकि शुरुआती पूछताछ में दोनों के बीच अक्सर मनमुटाव और छोटे-मोटे झगड़े होने की बात सामने आई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here