More
    Homeराजस्थानअलवर6 जुलाई को लगेंगे सेवा शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा सरकारी...

    6 जुलाई को लगेंगे सेवा शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

    शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों में होगा समस्याओं का समाधान, जिलेभर के वार्डों और ग्राम पंचायतों में आयोजन

    अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 6 जुलाई को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा आमजन की परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों में नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान भी मौके पर प्राप्त कर सकेंगे।

    इन वार्डों के लिए लगेंगे शहरी सेवा शिविर

    6 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 42, 43 एवं 44 के लिए शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा नगर पालिका बड़ौदामेव (वार्ड 17), खेड़ली (वार्ड 21), बहादुरपुर (वार्ड 15 एवं 16), रामगढ़ (वार्ड 25), नौगांव (वार्ड 15), कठूमर (वार्ड 15), थानागाजी (वार्ड 17), मालाखेड़ा (वार्ड 15), गोविंदगढ़ (वार्ड 15), लक्ष्मणगढ़ (वार्ड 15) तथा राजगढ़ (वार्ड 31 एवं 32) के लिए संबंधित निकाय कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में समस्त यूआईटी क्षेत्र के लिए भी सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

    इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

    ग्रामीण क्षेत्रों में अलवर तहसील की ग्राम पंचायत खेड़का एवं सैंथली, गोविंदगढ़ की मालपुर, कठूमर की मैथना एवं बहरामपुर, लक्ष्मणगढ़ की खोह एवं जटवाड़ा, मालाखेड़ा की दादर, नौगांव की चौमा, रामगढ़ की खूटेटाकलां, प्रतापगढ़ की पिपलाई, राजगढ़ की सकट एवं बिघोता तथा रैणी की पाड़ा ग्राम पंचायतों में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here