More
    Homeराजस्थानअलवर8 जुलाई को जिलेभर में लगेंगे सेवा शिविर, एक ही स्थान पर...

    8 जुलाई को जिलेभर में लगेंगे सेवा शिविर, एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

    शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ

    अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं प्रमुख योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 8 जुलाई को अलवर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्राप्त परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

    इन शहरी क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर

    जिला कलक्टर ने बताया कि 8 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड 48, 49 एवं 50 के लिए सेवा शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा नगर पालिका बड़ोदामेव (वार्ड 19), खेडली (वार्ड 23), बहादुरपुर (वार्ड 19 एवं 20), रामगढ़ (वार्ड 28 एवं 29), नौगांव (वार्ड 17), कठूमर (वार्ड 17), थानागाजी (वार्ड 19), मालाखेड़ा (वार्ड 17), गोविंदगढ़ (वार्ड 17), लक्ष्मणगढ़ (वार्ड 17) तथा राजगढ़ (वार्ड 35) में संबंधित निकाय कार्यालय परिसर में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं नगर विकास न्यास के नीलामी हॉल में भी समस्त निकाय क्षेत्र के लिए सेवा शिविर आयोजित होगा।

    इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

    ग्रामीण क्षेत्रों में अलवर तहसील की शाहपुर एवं सिरमौली, गोविंदगढ़ की फाहरी, कठूमर की टिटपुरी एवं समूची, लक्ष्मणगढ़ की रौणपुर, मालाखेड़ा की पूनखर, नौगांव की रघुनाथगढ़, रामगढ़ की मिलकपुर, प्रतापगढ़ की भूरियावास, थानागाजी की गुडाचुरानी, टहला की बिरकड़ी तथा रैणी की पिनान ग्राम पंचायतों में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    जिला प्रशासन के अनुसार इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता के अनुसार लाभ तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here