More
    Homeदेश90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल...

    90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट

    क्रूड की कीमत घटी, फिर भी पेट्रोल-डीजल में राहत का इंतजार

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसका सीधा फायदा भारतीय उपभोक्ताओं तक अभी नहीं पहुंच पाया है। शुक्रवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम करीब 10 प्रतिशत तक गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए, इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पुराने स्तर पर ही स्थिर बनी हुई हैं।

    राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर कायम है। वहीं, देश में सबसे सस्ता ईंधन पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है, जहां पेट्रोल 78.05 रुपये और डीजल 82.64 रुपये प्रति लीटर है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण ईरान का हालिया सकारात्मक बयान है। ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के जरिए अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने का आश्वासन दिया है। इससे वैश्विक आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता कम हुई और तेल के दामों में गिरावट देखने को मिली।

    हालांकि, घरेलू स्तर पर तेल कंपनियों ने अभी तक कीमतों में कटौती का कोई संकेत नहीं दिया है। सरकारी कंपनियां जहां दाम स्थिर रखे हुए हैं, वहीं निजी कंपनियां जैसे Shell India और Nayara Energy पिछले कुछ महीनों में कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं। इसके अलावा Indian Oil Corporation का हाई-परफॉर्मेंस पेट्रोल XP100 भी करीब 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है।

    मध्यम वर्ग के उपभोक्ता अब इस उम्मीद में हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस गिरावट का लाभ उन्हें कब तक पेट्रोल पंपों पर मिलेगा।

    प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें (₹/लीटर):
    मुंबई: पेट्रोल 104.21 | डीजल 92.15
    हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 | डीजल 95.70
    जयपुर: पेट्रोल 104.72 | डीजल 90.21
    चेन्नई: पेट्रोल 100.75 | डीजल 92.34
    कोलकाता: पेट्रोल 103.94 | डीजल 90.76
    लखनऊ: पेट्रोल 94.69 | डीजल 87.80
    बेंगलुरु: पेट्रोल 94.49 | डीजल 89.02
    चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 | डीजल 82.45
    इंदौर: पेट्रोल 106.48 | डीजल 91.88
    पटना: पेट्रोल (पुराना दर) | डीजल 93.80

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here