More
    Homeराजस्थानअलवरआशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन तेज, सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

    आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन तेज, सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

    मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन जारी, छात्र नेताओं ने भी दिया समर्थन

    अलवर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का आंदोलन लगातार जारी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां शहीद स्मारक पर एकत्रित हुईं और प्रदर्शन करने के बाद रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को ज्ञापन सौंपा।

    प्रदर्शन के दौरान आशा सहयोगिनियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उनका कहना था कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    आशा सहयोगिनियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

    इस दौरान छात्र नेताओं ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। छात्र नेता शुभम् मीना ने कहा कि आशा सहयोगिनियां लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है।

    उन्होंने कहा कि सरकार को आशा सहयोगिनियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान निकालना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियों के साथ छात्र नेता भी मौजूद रहे।

    पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया गया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here