फॉलोअप शिविरों के जरिए योजनाओं का लाभ और समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
अलवर। राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी और फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 31 अगस्त तक फॉलोअप सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 जुलाई को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में फॉलोअप सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
इन वार्डों में लगाए जाएंगे शहरी फॉलोअप शिविर
31 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 और 18, नगर पालिका बड़ौदामेव के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका खेड़ली के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका बहादुरपुर के वार्ड संख्या 8, नगर पालिका रामगढ़ के वार्ड संख्या 13, नगर पालिका नौगांवा के वार्ड संख्या 8, नगर पालिका कठूमर के वार्ड संख्या 1 से 20, नगर पालिका थानागाजी के वार्ड संख्या 9, नगर पालिका मालाखेड़ा के वार्ड संख्या 8, नगर पालिका गोविंदगढ़ के वार्ड संख्या 8, नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 5 और नगर पालिका राजगढ़ के वार्ड संख्या 8 के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
संबंधित निकायों के कार्यालय परिसरों के अलावा नगर विकास न्यास (यूआईटी) के नीलामी हॉल में भी शिविर आयोजित किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे फॉलोअप शिविर
जिला प्रशासन के अनुसार, अलवर तहसील की नंगला रायसीस और नांदनहेड़ी ग्राम पंचायत, गोविंदगढ़ तहसील की नसवारी ग्राम पंचायत, कठूमर तहसील की अरुवा और इंद्रा कॉलोनी ग्राम पंचायत, लक्ष्मणगढ़ तहसील की शहदका और खोहरा मलावली ग्राम पंचायत, मालाखेड़ा तहसील की खेड़ली पिचनौत ग्राम पंचायत, नौगांवा तहसील की रसगण ग्राम पंचायत, रामगढ़ तहसील की जातपुर ग्राम पंचायत, प्रतापगढ़ तहसील की आगर ग्राम पंचायत, टहला तहसील की टहला ग्राम पंचायत तथा रैणी तहसील की रामपुरा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


