More
    Homeराजस्थानअलवरसेवा शिविर से मिली बड़ी राहत, वरिष्ठ नागरिकों को हाथों-हाथ मिले स्मार्ट...

    सेवा शिविर से मिली बड़ी राहत, वरिष्ठ नागरिकों को हाथों-हाथ मिले स्मार्ट कार्ड

    ग्रामीण फॉलोअप शिविर में बना स्मार्ट कार्ड, रोडवेज यात्रा हुई और अधिक आसान

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।

    इसी क्रम में टहला तहसील की ग्राम पंचायत घेवर में आयोजित ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से बस यात्रा के लिए निशुल्क स्मार्ट कार्ड प्रदान किए गए। शिविर में पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों ने मौके पर ही स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर खुशी जताई और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

    लाभार्थियों ने बताया कि उन्होंने शिविर में वरिष्ठ नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना के तहत आवेदन किया था। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने तत्काल दस्तावेजों का सत्यापन कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और हाथों-हाथ स्मार्ट कार्ड उपलब्ध करा दिए।

    वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि स्मार्ट कार्ड मिलने के बाद अब उन्हें राज्यभर में रोडवेज बसों में यात्रा करने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पहले इस प्रकार के कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब शिविरों के माध्यम से यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है।

    लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here