नौगांवा थाना पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण और अश्लील हरकत के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
नौगांवा। नौगांवा थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पंजाब के भटिंडा जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामगढ़ वृत्ताधिकारी (सीओ) के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए भटिंडा से आरोपी विक्की पुत्र हीरालाल (18 वर्ष 3 माह), निवासी मेघाबास, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक महिला ने 10 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि देर रात आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपी और उसके साथियों ने नाबालिग का अपहरण कर लिया और उसे पंजाब के भटिंडा जिले में ले गए। इस संबंध में भटिंडा में भी मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

