More
    Homeराजस्थानअलवरगुरु वंदन कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान, राष्ट्र निर्माण की भूमिका पर...

    गुरु वंदन कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान, राष्ट्र निर्माण की भूमिका पर हुआ मंथन

    उमरैण में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम के महत्व पर दिया गया जोर

    उमरैण। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की ओर से खंड उमरैण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहोडी में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष मुकेश बैरवा ने की।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजीव शर्मा ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला विद्यालयों में ही रखी जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, संस्कार, सदाचार और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करना भी उनका दायित्व है।

    उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय स्तर पर आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर देश को पुनः वैभवशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य किरण जी ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया।

    अध्यक्षीय संबोधन में खंड अध्यक्ष मुकेश बैरवा ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

    कार्यक्रम का संचालन संजय राणा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मीणा, माध्यमिक सचिव सतीश लूथरा, शालू जोशी, राजेश खंडेलवाल, ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश तनेजा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और गुरु सम्मान के संकल्प के साथ किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here