More
    Homeराजस्थानअलवरसभा में दिखी एकजुटता, कांग्रेस ने पंचायत चुनावों का किया शंखनाद

    सभा में दिखी एकजुटता, कांग्रेस ने पंचायत चुनावों का किया शंखनाद

    पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस सभा में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

    लक्ष्मणगढ़। प्रदेश में प्रस्तावित निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से लक्ष्मणगढ़ कस्बे की श्री सार्वजनिक पुस्तकालय में संगठनात्मक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी नेताओं ने आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

    जिला सचिव इकबाल खान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लाल मोहम्मद ने बताया कि पार्टी ने संगठन को गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करने का अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे।

    सभा में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, विधानसभा प्रभारी योगेश मेहता, जिला प्रभारी माया सुवाल और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे आर्यन जुबेर खान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    सभी वर्गों को साथ लेकर मैदान में उतरेगी कांग्रेस

    क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीणा ने कहा कि पार्टी इस बार निकाय और पंचायत चुनावों में सभी वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आदिवासी समुदाय और अन्य सभी समाजों को साथ लेकर कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरेगी।

    संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों के माध्यम से संगठन को नई मजबूती मिलेगी, जिसे आगामी विधानसभा चुनावों तक बनाए रखना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी वर्गों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

    सभा के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नवीन शर्मा, छोटेलाल मास्टर, फूल सिंह मीणा, रिंकल मीणा, मोहम्मद रफीक, पूर्व सरपंच बच्चूराम तिवाड़ी, मंगतू विजय, डॉ. नंदराम पैंगोरिया, भगवान विजय, विशाल बसवाल, विजय मीणा, तेजपाल, लाल मोहम्मद, सुवालाल, रमन, सौदान प्रजापत, जोमदीन, सद्दाम जोरवाल, चेतन शर्मा, महेंद्र, गोपेश और जकावत खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here