More
    Homeराजस्थानअलवरछत पर सो रही महिला को सांप ने डसा, टपूकड़ा से जिला...

    छत पर सो रही महिला को सांप ने डसा, टपूकड़ा से जिला अस्पताल किया गया रेफर

    सांप के डसने से बिगड़ी महिला की हालत, टपूकड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अलवर भेजा गया

    अलवर। भिवाड़ी के टपूकड़ा थाना क्षेत्र में किराए के मकान की छत पर सो रही एक महिला को देर रात जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल टपूकड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

    महिला के पति मुनेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का निवासी है और करीब दो महीने पहले रोजगार की तलाश में अपनी पत्नी के साथ टपूकड़ा आया था। वर्तमान में वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है और परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि देर रात दोनों पति-पत्नी अपने किराए के मकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीला सांप छत पर पहुंच गया और उसकी पत्नी के पैर के अंगूठे पर डस लिया। कुछ ही देर में महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

    पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप

    परिजनों का आरोप है कि टपूकड़ा के सरकारी अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय, अलवर रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

    घटना के बाद परिवार के सदस्यों में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों का कहना है कि महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here