More
    Homeराजस्थानअलवरराजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि दूर होने से मिली राहत, लाभार्थी को योजनाओं...

    राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि दूर होने से मिली राहत, लाभार्थी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

    ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड सुधारा गया, लाभार्थी ईसा ने जताया आभार

    अलवर। राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में गोविंदगढ़ तहसील की नसवारी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में लाभार्थी ईसा पुत्र नूर मोहम्मद की लंबे समय से लंबित समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया।

    लाभार्थी ईसा ने बताया कि जमाबंदी में दर्ज लेखनीय त्रुटि के कारण उन्हें भूमि से संबंधित कई कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पा रहे थे।

    ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर प्रभारी के समक्ष अपना प्रकरण प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने राजस्व अभिलेखों का परीक्षण और सत्यापन करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटि को मौके पर ही ठीक कर दिया।

    राजस्व रिकॉर्ड में सुधार होने के बाद लाभार्थी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें भूमि से जुड़े कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

    उन्होंने शिविर में त्वरित समाधान मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here