More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशलाडली बहनों के लिए खुशखबरी! 39वीं किस्त की संभावित तारीख सामने, बोनस...

    लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! 39वीं किस्त की संभावित तारीख सामने, बोनस मिलेगा या नहीं?

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 'लाडली बहना योजना' के तहत मिलने वाले आर्थिक सहयोग की अगली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अगस्त का महीना बेहद खास रहने वाला है। योजना की 38 किस्तों के सफलता पूर्वक वितरण के बाद अब शासन स्तर पर 39वीं किस्त के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

    कब तक खातों में पहुंचेगी राशि?

    सामान्य व्यवस्था के तहत लाडली बहना योजना की राशि हर महीने की 10 से 20 तारीख के बीच जारी की जाती है। जुलाई महीने में 12 तारीख को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से योजना की 38वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी थी, जिससे राज्य की लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,500-1,500 रुपये पहुंचे थे। अगस्त की 39वीं किस्त को लेकर हालांकि अभी कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह राशि 10 से 20 अगस्त के बीच जारी कर दी जाएगी।

    रक्षाबंधन पर मिल सकता है अतिरिक्त तोहफा

    28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बहनों को इस बार अतिरिक्त आर्थिक लाभ की उम्मीद है। प्रदेश सरकार त्यौहारों के अवसर पर लाडली बहनों को नियमित किस्त के साथ शगुन या बोनस के रूप में अतिरिक्त राशि देने की परंपरा निभाती रही है।

    गौरतलब है कि नवंबर 2025 में योजना की मासिक राशि बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रति माह की गई थी। यदि इस बार भी सरकार रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये का बोनस देने का निर्णय लेती है, तो लाभार्थी महिलाओं के खातों में इस महीने कुल 1,750 रुपये की राशि आ सकती है। हालांकि, बोनस दिए जाने और किस्त की तारीख से जुड़ी औपचारिक घोषणा का फिलहाल इंतजार है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here