More
    Homeराजस्थानजयपुरपट्टा बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज, राजसमंद में...

    पट्टा बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज, राजसमंद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

    गोपनीय सत्यापन में ₹43,500 रिश्वत मांग की पुष्टि, पट्टा रिश्वत प्रकरण दर्ज कर शुरू किया गया अनुसंधान

    जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान (एसीबी) ने राजसमंद जिले की तासोल ग्राम पंचायत में पट्टा बनाने के बदले ₹43,500 की रिश्वत मांगने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच (प्रशासक) के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

    एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर राजसमंद चौकी ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत तासोल में पदस्थापित ग्राम विकास अधिकारी करण सिंह राव तथा सरपंच (प्रशासक) भंवर लाल सरगरा के खिलाफ प्रकरण संख्या 218/2026 दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।

    शिकायत के बाद कराया गया गोपनीय सत्यापन

    एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार शिकायत मिली थी कि परिवादी के ग्राम तासोल स्थित बाड़े का पट्टा बनाने की एवज में दोनों आरोपी रिश्वत की मांग कर उसे लगातार परेशान कर रहे थे।

    शिकायत मिलने के बाद उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण के नेतृत्व में गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान ₹43,500 की रिश्वत मांगने की पुष्टि होने का दावा किया गया।

    भनक लगने से ट्रैप कार्रवाई नहीं हो सकी

    एसीबी ने रिश्वत मांग की पुष्टि होने के बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई, लेकिन आरोपियों को कार्रवाई की भनक लग जाने के कारण ट्रैप सफल नहीं हो सका।

    इसके बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई और विस्तृत अनुसंधान शुरू कर दिया।

    अतिरिक्त महानिदेशक के निर्देशन में जारी है जांच

    एसीबी ने बताया कि मामले की जांच अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में की जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से भ्रष्टाचार की शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 पर दर्ज कराने की अपील भी की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here