More
    Homeदेशपंजाब में बड़ी कार्रवाई, कथित साजिश रचने के आरोप में 9 संदिग्ध...

    पंजाब में बड़ी कार्रवाई, कथित साजिश रचने के आरोप में 9 संदिग्ध गिरफ्तार

    चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल्स का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। यह कार्रवाई कश्मीर से लेकर देश भर में जारी हाई-अलर्ट के बीच की गई है।

    विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थे संदिग्ध

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी सीमा पार बैठे अपने आकाओं के सीधे संपर्क में थे। इन्हें पंजाब में माहौल खराब करने, स्थानीय युवाओं का महिमामंडन कर नई भर्ती करने, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रेकी करने और अवैध हथियार जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

    हथियार बरामद, रेलवे ट्रैक पर लगाए थे कैमरे

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पेट्रोल बम बनाने में प्रयुक्त होने वाली चार बोतलें जब्त की हैं। जांच में सामने आया है कि संदिग्धों ने रेलवे ट्रैक और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी के लिए गोपनीय तरीके से कैमरे लगाए थे, जिनकी लाइव फुटेज विदेशी हैंडलर्स को भेजी जा रही थी।

    फंडिंग और नेटवर्क की जांच जारी

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सीमा पार से चल रहे नेटवर्क पर एक करारा प्रहार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से उनके पूरे नेटवर्क, वित्तीय सहायता (फंडिंग) और अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जांच के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here