More
    Homeधर्म-समाज8 नवंबर की रात दिख जाएं ये पक्षी या जानवर, तो समझें...

    8 नवंबर की रात दिख जाएं ये पक्षी या जानवर, तो समझें चमकने वाली है किस्मत, घर में बरसेगा धन!

    हिंदू धर्म में दीपावली को सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इस साल 8 नवंबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस विशेष दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारती हैं और उन्हें धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं. यही वजह है कि दिवाली की रात पूजा-पाठ के साथ कुछ खास संकेतों को भी बेहद शुभ माना जाता है.

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ पक्षियों और जानवरों का दिखाई देना आने वाले अच्छे समय का संकेत हो सकता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, दिवाली पर नजर आने वाले कुछ जीवों को मां लक्ष्मी की कृपा और धन आगमन से जोड़कर देखा जाता है. आइए जानते हैं ऐसे कौन से पक्षी और जानवर हैं, जिनका दिखना शुभ माना जाता है.
    कल मनाई जाएगी दिवाली
    कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से लेकर 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहने वाली है. ऐसे में दिवाली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. लक्ष्मी पूजन की बात करें तो शाम 5:54 बजे से लेकर रात 7:50 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है.

    दिवाली की रात यह पक्षी दिखना होता है शुभ
    1. उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है. ऐसे में दिवाली के दिन आपको उल्लू दिख जाए तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है. वहीं उल्लू अगर आपके घर के आस-पास उड़ता हुआ दिखे तो समझ जाइए धन की देवी लक्ष्मी आप से प्रसन्न हैं. माता लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं.
    2. भारतीय संस्कृति में गौरैया से जुड़ी कई मान्यताएं और प्राचीन परंपराएं है. इस चिड़िया को बहुत शुभ माना जाता है. गौरैया खुशहाल और सुखमय जीवन का प्रतीक है. घर में या उसके आस-पास गौरैया दिखने का अर्थ है, आप कुशल और व्यवस्थित जीवन यापन कर रहे हैं. दिवाली के समय इसके दिखने का मतलब होता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर धन-धान्य मे सालभर वृद्धि होंगी.
    3. भारतीय संस्कृति में मोर को सौंदर्य और आनंद का प्रतीक माना जाता है. न केवल दिवाली के दिन बल्कि कार्तिक के महीने में मोर का दिखना यह संकेत देता है कि घर में खुशियां आएंगी. यह खुशी धन के रूप में आने के प्रबल की संभावना रहती है.
    4. दिवाली के दिन तोता देखना एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. सदियों से हमारे समाज में पक्षियों को लेकर कई मान्यताएं रही हैं और तोता उनमें से एक है। तोता को बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के दिन तोता का दिखना यह संकेत देता है कि घर में बुद्धि और विवेक बढ़ेगा.
    5. हिंदू धर्म में हाथी को समृद्धि और तीव्र बुद्धि का प्रतीक माना जाता है. अगर दिवाली के दिन आपको ये विशालकाय जीव दिख जाए तो आपको जीवन में अच्छे परिवर्तन आ सकते हैं. हाथी का दिखना इस बात का संकेत भी है कि, आप अपने जीवन में चल रही दिक्कतों का हल भी खोज पाएंगे. साथ ही माता लक्ष्मी भी आप पर कृपा बरसाएंगी.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here