More
    Homeराजस्थानअलवर66.41 करोड़ की लागत से 148 सड़कों को मंजूरी, छह विधानसभा क्षेत्रों...

    66.41 करोड़ की लागत से 148 सड़कों को मंजूरी, छह विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत होगी कनेक्टिविटी

    मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का जताया आभार, 200 किलोमीटर लंबाई की 148 सड़कों को मिली मंजूरी

    अलवर। जिले में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत छह विधानसभा क्षेत्रों में 66.41 करोड़ रुपये की लागत से 200 किलोमीटर लंबाई की 148 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का आभार व्यक्त किया है।

    राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि 148 नॉन-पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने से जिले में सड़क संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। सड़क निर्माण परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    राज्यमंत्री ने बताया कि अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में 11.92 करोड़ रुपये की लागत से 19.40 किलोमीटर लंबाई की 14 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, अलवर ग्रामीण क्षेत्र में 10.62 करोड़ रुपये की लागत से 41.70 किलोमीटर लंबाई की 38 सड़कों को मंजूरी दी गई है।

    इसी प्रकार कठूमर विधानसभा क्षेत्र में 11.97 करोड़ रुपये की लागत से 40.70 किलोमीटर लंबाई की 30 सड़कों, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में 9.91 करोड़ रुपये की लागत से 33.70 किलोमीटर लंबाई की 20 सड़कों, रामगढ़ क्षेत्र में 11.98 करोड़ रुपये की लागत से 39.05 किलोमीटर लंबाई की 27 सड़कों तथा थानागाजी क्षेत्र में 10.01 करोड़ रुपये की लागत से 24.85 किलोमीटर लंबाई की 19 सड़कों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है।

    उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक भी बेहतर सड़क नेटवर्क उपलब्ध हो सकेगा, जिससे लोगों को परिवहन संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी और विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here