More
    Homeराजनीतिजेन-जी और जेन-अल्फा के बीच आज मोहन भागवत, 'वसुधैव कुटुंबकम्' पर होगा...

    जेन-जी और जेन-अल्फा के बीच आज मोहन भागवत, ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ पर होगा संवाद

    मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े युवा सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे। 'इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस' (IIMUN) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वे देश भर से आए 'जेन जी' (Gen Z) और 'जेन अल्फा' के युवाओं को संबोधित करेंगे। मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में आयोजित इस वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का मुख्य विषय 'भारतीय दृष्टिकोण से विश्व को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका' रखा गया है।

    100 से अधिक शहरों के 2,000 छात्र लेंगे हिस्सा

    यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब देश की नई पीढ़ी राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और लोकतंत्र की चर्चाओं में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। आईआईएमयूएन के इस 15वें वार्षिक चैम्पियनशिप सम्मेलन में 15 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 2,000 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। देश के 100 से भी ज्यादा शहरों के प्रमुख स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिनिधि इस मंच पर एकत्र होकर विश्व में भारत की उभरती भूमिका पर मंथन करेंगे।

    विचारधाराओं के अध्ययन पर जोर, कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

    आईआईएमयूएन के संस्थापक ऋषभ शाह ने बताया कि संघ प्रमुख का यह तीसरा अवसर है जब वे संगठन के मंच से युवाओं से सीधे संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को आरएसएस और कांग्रेस जैसे विभिन्न वैचारिक संगठनों का निष्पक्ष अध्ययन करना चाहिए। इस तीन दिवसीय महासम्मेलन में मोहन भागवत के अलावा पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़, प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता बोमन ईरानी जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां भी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here