More
    Homeराजस्थानअलवरचलती ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत, घर लौटने से पहले थम...

    चलती ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत, घर लौटने से पहले थम गई जिंदगी की रफ्तार

    योगा एक्सप्रेस से सफर के दौरान हुआ हादसा, चलती ट्रेन से गिरने के बाद बुजुर्ग ने मौके पर ही तोड़ा दम

    अलवर। भरतपुर जिले के रूपबास क्षेत्र के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

    पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र स्थित कमई विराज गांव निवासी 70 वर्षीय बुधराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अहमदाबाद में रहकर काम करते थे और योगा एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहे थे।

    इसी दौरान भरतपुर जिले के रूपबास क्षेत्र के पास किसी कारणवश उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी भी दे दी गई।

    जीआरपी थाना के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे के भरतपुर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला चलती ट्रेन से गिरने का सामने आया है। हालांकि, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here