श्याम कृपा आश्रम के विकास पर बनी सहमति, सर्वसम्मति से नई प्रबंधन समिति का हुआ गठन
राजगढ़। खाटूश्यामजी स्थित श्री श्याम कृपा आश्रम (अलवर वालों की धर्मशाला) का संचालन करने वाली संस्था श्री श्याम सेवा समिति (पंजीकृत) राजगढ़, अलवर के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। राजगढ़ स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
निर्विरोध चुनाव में नरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, सुशील सक्सेना को मंत्री, दिनेश शर्मा को उपमंत्री तथा सुरेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रवि गुप्ता और ताराचंद सैनी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि समिति की प्राथमिकता धर्मशाला का समग्र विकास करना और यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।
बैठक में संस्था के विकास और आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उमराव सिंह चौहान, राजेंद्र ट्रेलर, महेश मिश्रा, छोटेलाल सैनी, सीताराम सैनी, परमा सैनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


