More
    Homeराजस्थानजयपुरप्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद और गृह विभाग पूरी तरह मूकदर्शक...

    प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद और गृह विभाग पूरी तरह मूकदर्शक बना- टीकाराम जूली

    श्रीगंगानगर और लोहावट की घटनाओं पर कानून व्यवस्था पर सवाल, प्रदेश में सरकार का इकबाल खत्म होने का लगाया आरोप

    जयपुर, 7 अगस्त। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने श्रीगंगानगर में एक बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की घटना और जोधपुर जिले के लोहावट में महिला की हत्या के मामले को लेकर राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

    टीकाराम जूली ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं।

    श्रीगंगानगर और लोहावट की घटनाओं का किया उल्लेख

    नेता प्रतिपक्ष ने श्रीगंगानगर में पार्क में खेलने गई 8 वर्षीय बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार बच्ची की हत्या का प्रयास किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

    उन्होंने जोधपुर के लोहावट में भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड का भी उल्लेख करते हुए कहा कि घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

    सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और गृह विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं और बच्चियां अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं, तो यह सरकार की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है, जबकि पिछले ढाई वर्षों में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here