More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में तिरंगे की शान में निकली भव्य रैली, देशभक्ति के नारों...

    लक्ष्मणगढ़ में तिरंगे की शान में निकली भव्य रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा कस्बा

    तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, विद्यार्थियों ने भारत माता के जयकारों के साथ दिया हर घर तिरंगा फहराने का संदेश

    लक्ष्मणगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को लक्ष्मणगढ़ में नगर पालिका प्रशासन की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में स्कूली विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरे कस्बे को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

    उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र के निर्देशन में आयोजित रैली को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चेतन बैरवा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ एनसीसी विद्यार्थियों, शिक्षकों, नगर पालिका कर्मचारियों तथा स्थानीय भाजपा मंडल के जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

    प्रमुख मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा

    रैली नगर पालिका एवं पंचायत समिति परिसर से रवाना होकर भगत सिंह सर्किल, तहसील कार्यालय, मुख्य बाजार, नए बस स्टैंड और मालाखेड़ा रोड सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंची।

    रैली के मार्ग में स्थानीय लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए रैली में आगे बढ़े।

    आयोजकों ने विद्यार्थियों एवं आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया। स्थानीय पुलिस प्रशासन, शिक्षकों एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने रैली के दौरान व्यवस्थाएं संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

    भारत माता के जयकारों से गूंजा लक्ष्मणगढ़

    रैली के दौरान लक्ष्मणगढ़ का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।

    उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

    उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। अभियान के माध्यम से हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इससे लोगों में राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here