More
    Homeराजस्थानअलवरआचार्य शांतिसागर जी के 111वें अवतरण दिवस पर शोभायात्रा, नौगांवा में उमड़ा...

    आचार्य शांतिसागर जी के 111वें अवतरण दिवस पर शोभायात्रा, नौगांवा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    नौगांवा में पहली बार चरण समाधि पर हुआ भव्य चरणाभिषेक, शोभायात्रा में गूंजे गुरुभक्ति के जयकारे

    नौगांवा। समाधिस्थ आचार्य श्री 108 शांतिसागर जी मुनिराज (हस्तिनापुर वालों) का 111वां अवतरण दिवस बुधवार, 12 अगस्त 2026 को नौगांवा में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी मुनिराज के पावन सानिध्य एवं धर्मवत्सल प्रभाविका क्षुल्लिका 105 ज्ञानगंगा माताजी के दिशा-निर्देशन में सकल दिगम्बर जैन समाज नौगांवा के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे अन्दर वाले श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रीजी के अभिषेक के साथ हुई। इसके बाद श्रीजी को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

    केसरिया साड़ियों में महिलाओं ने धारण किए मंगल कलश

    शोभायात्रा में जैन समाज के महिला-पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने केसरिया साड़ी धारण कर मंगल कलश शिरोधार्य किए, वहीं पुरुष वर्ग ने शुद्ध वस्त्र धोती-दुपट्टा पहनकर शोभायात्रा में सहभागिता की।

    बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा अंदर बाजार से होती हुई महावीर वाटिका बस स्टैंड स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं में गुरुभक्ति और धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

    111 पुजारियों ने किया चरण समाधि का चरणाभिषेक

    शोभायात्रा के बाद महावीर वाटिका स्थित समाधिस्थ आचार्य श्री 108 शांतिसागर जी मुनिराज, हस्तिनापुर वालों की चरण समाधि पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। यहां 111 पुजारियों ने पंक्तिबद्ध होकर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ चरणाभिषेक किया।

    नौगांवां में पहली बार चरण समाधि पर चरणाभिषेक होने से समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। प्रथम चरणाभिषेक करने का सौभाग्यनरेंद्र कुमार-अशोक कुमार जैन काश्मेरिया परिवार, नौगांवा को प्राप्त हुआ।

    वहीं आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी मुनिराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्यप्रेम परिवार, नौगांवा को मिला।

    गुरुपूजन और गुरुभक्ति में डूबे श्रद्धालु

    चरणाभिषेक के पश्चात जिनालय में गुरुपूजन एवं गुरुभक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

    पूरे कार्यक्रम का विधि-विधान से संचालन दिल्ली से पधारे विधानाचार्य डॉ. अरविन्द जैन शास्त्री ने कराया।

    कई शहरों और कस्बों से पहुंचे साधर्मी

    आचार्य शांतिसागर जी के 111वें अवतरण दिवस के अवसर पर नौगांवा के अलावा अलवर, फिरोजपुर, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, अलावड़ा, मुबारिकपुर और बड़ौदामेव सहित विभिन्न स्थानों से जैन समाज के श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

    कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं सभी साधर्मी बंधुओं के लिए महावीर भवन में वात्सल्य भोजन की व्यवस्था की गई। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा वातावरण गुरुभक्ति और आध्यात्मिक श्रद्धा से सराबोर नजर आया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here