More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशछात्रों से भरी बस हादसे का शिकार, टक्कर में छात्रा समेत 19...

    छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार, टक्कर में छात्रा समेत 19 लोग घायल

    धार: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूली बच्ची समेत 19 लोग घायल हो गए। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखेड़ा के पास ओवरटेक करने की कोशिश में एक निजी यात्री बस ने गौतम स्कूल की बस को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए धार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे उस वक्त हुई जब गौतम स्कूल की बस विद्यार्थियों को लेने घाटाबिल्लोद की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक निजी बस (MP-11 ZF-3137) ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया। जगह कम होने के कारण निजी बस स्कूल बस से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और डायल-112 व एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

    19 लोग घायल, अधिकारियों ने लिया जायजा

    जिला अस्पताल के सिविल सर्जन मुकुंद बर्मन ने बताया कि दुर्घटना में 15 महिलाओं, एक स्कूली बच्ची और तीन पुरुषों सहित कुल 19 लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। कलेक्टर ने मामले की गहन जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here