एमएस बिट्टा से जैन की हुई अनेक मुद्दों पर चर्चा
बिट्टा के अलवर के कार्यक्रम की पूरी स्टोरी सुनने के लिए क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=dC9m4OkPiXo
मिशन सच न्यूज, अलवर। ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अलवर पहुंचे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति की ओर से आयोजित ‘शहीदों के नाम एक दीपक’ कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद स्मारक पहुंचकर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया ।
अलवर प्रवास के दौरान मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने सर्किट हाउस में अपने निजी मित्र व फ्रंट के वाइस चैयरमैन अनिल जैन से भी मुलाकात की। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बिट्टा ने अनिल जैन के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया और उन्हें अपना निकट का सहयोगी बताया। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीयता और मित्रता का भाव भी देखने को मिला।
अनिल जैन ने अलवर आगमन पर बिट्टा का स्वागत किया। दोनों ने देश, समाज और युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। जैन ने कहा कि बिट्टा का जीवन राष्ट्रसेवा और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनके अलवर आगमन से युवाओं और राष्ट्रप्रेमी लोगों में उत्साह का संचार हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


