More
    Homeमनोरंजनशो में लौटकर आया डिटेक्टिव अभिजीत का प्यार

    शो में लौटकर आया डिटेक्टिव अभिजीत का प्यार

    नई दिल्ली। साल 1998 में शुरू हुआ सोनी टीवी का क्राइम थ्रिलर शो सीआईडी आज भी दर्शकों का फेवरेट है। 20 सालों तक ऑनएयर होने वाले इस शो के दूसरे सीजन को ऑडियंस की डीमांड पर मेकर्स वापस लेकर आए हैं, जो सोनी टीवी के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी प्रसारित हो रहा है। 

    खास बात ये है कि CID 2 को भी दर्शक उतना ही प्यार दे रहे हैं, जितना पहले सीजन को मिला था। सेकंड सीजन में शिवाजी साटम से लेकर दयानंद शेट्टी, अभिजीत श्रीवास्तव, नरेंद्र पांडे और ऋषिकेश पांडे एक बार फिर से अपने यादगार किरदारों को जीते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो को जहां डॉ सालुखे छोड़ चुके हैं, तो वहीं उनकी असिस्टेंट डॉ तारीका सीआईडी 2 में इसी किरदार के साथ वापस लौट आई हैं और उन्हें लाने वाले कोई और नहीं, बल्कि अभिजीत ही हैं। 

    क्या डॉ तारिका अभी तक नहीं भूली अतीत? 
    हाल ही में सीआईडी 2 का एक नया एपिसोड आया है, जिसमें एसीपी प्रद्यूमन डॉ गार्गी से ये पूछते हैं कि क्या वह किसी अच्छे सीनियर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को जानती हैं? जिसका जवाब गार्गी के पास तो नहीं था, लेकिन अभिजीत ने बताया कि वह एक ऐसी डॉ को जानते हैं, जो सीआईडी और फॉरेंसिक का प्रेशर हैंडल कर सकती हैं। 

    अभिजीत डॉ  तारिका के घर पहुंचते हैं और उनसे पूछते हैं कि वह उनसे खफा क्यों है। उनके इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ तारिका अभिजीत से कहती हैं कि क्या उन्होंने कभी कुछ जानने की कोशिश की? जिसके जवाब में अभिजीत कहलते हैं कि लास्ट टाइम जब वह CID की टीम छोड़कर गई थीं, तो उन्होंने कुछ नहीं बोला था। 

    फैंस ने अभिजीत-तारिका के रीयूनियन पर दिए ऐसे रिएक्शन
    अभिजीत और डॉ तारिका के इस रीयूनियन को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी इमोशनल हो गए हैं और ये जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों के बीच अतीत में ऐसा क्या हुआ था, जिसकी वजह से डॉ साहिबा डिटेक्टिव से इतनी ज्यादा खफा हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब आएगा मजा जब मिल बैठेंगे दो यार अभिजीत और तारिका"। 

    दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई ये कितनी प्यारी है। भगवान करे इनकी गलतफहमी जल्दी दूर हो जाए। तारिका जी वेलकम बैक"। एक और अन्य यूजर ने मेकर्स से रिक्वेस्ट करते हुए लिखा, "इनकी गलतफहमी दूर करो और इस ट्रैक को सीरियस मोड़ पर लेकर जाओ"। एक अन्य यूजर ने अनुमान लगाते हुए लिखा, "तारिका इसलिए अभिजीत से नाराज है, क्योंकि वह टच में नहीं रहा पास्ट में"। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here