वॉशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई तकनीकी खराबी (आउटेज) को ठीक करने में उम्मीद से अधिक समय लग सकता है। कंपनी ने अपने एक ताजा अपडेट में जानकारी दी है कि रिकवरी और सुधार का कार्य उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप आगे नहीं बढ़ रहा है, जिसके चलते अब इंजीनियरों द्वारा अन्य वैकल्पिक तरीकों की तलाश की जा रही है।
माइक्रोसॉफ्ट 365 स्टेटस का एक्स पर बयान
माइक्रोसॉफ्ट 365 स्टेटस (Microsoft 365 Status) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक ताजा पोस्ट साझा करते हुए कहा है, "हमने सर्विस को बेहतर बनाने के लिए पूर्व में किए गए तकनीकी बदलावों की स्थिति की समीक्षा की है, जिससे यह स्पष्ट हुआ है कि ये बदलाव उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं दे रहे हैं।"
कंपनी ने आगे यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट में लगातार बनी हुई दिक्कतों से प्रभावी ढंग से निपटने और सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अब ऐसे वैकल्पिक तरीकों और उपायों पर काम किया जा रहा है, जिन्हें जल्द से जल्द लागू किया जा सके।


