More
    Homeमनोरंजनराजू श्रीवास्तव को ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ से क्यों जोड़ा गया? जानें हर...

    राजू श्रीवास्तव को ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ से क्यों जोड़ा गया? जानें हर एपिसोड के पीछे की वजह

    मुंबई। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ वेब सीरीज इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज को लेकर एक खास बात यह है कि इसके हर एपिसोड के अंत में दिवंगत मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी गई है।

    सीरीज और राजू श्रीवास्तव का गहरा नाता

    ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई एक ऐसी सीरीज है जो 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के एरियल एक्शन और उनकी बहादुरी पर आधारित है। इस सीरीज का राजू श्रीवास्तव के परिवार के लिए एक विशेष महत्व है, क्योंकि इसके सह-निर्माता कुशल श्रीवास्तव दिवंगत कॉमेडियन के भतीजे हैं। यह आखिरी प्रोजेक्ट था जिसकी जानकारी राजू को उनके निधन से पहले ही थी। मई 2022 में नेटफ्लिक्स ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई थी।

    कुशल श्रीवास्तव के पहले गुरु थे राजू

    कुशल श्रीवास्तव ने भारतीय वायुसेना में सात साल तक देश सेवा की है और दिसंबर 1999 के कारगिल युद्ध के बाद वह सेना में भर्ती हुए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण की पढ़ाई के लिए मुंबई का रुख किया। कुशल बचपन में राजू श्रीवास्तव के साथ फिल्म के सेट पर जाया करते थे और वहीं से उन्होंने कहानी कहने का हुनर सीखा। इस लिहाज से राजू उनके पहले गुरु माने जाते हैं। कुशल की पहली फिल्म 'वोदका डायरीज' (2018) में भी राजू श्रीवास्तव को विशेष सम्मान दिया गया था।

    क्या है ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की कहानी

    ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ‘गोल्डन एरो स्क्वाड्रन’ के साहस, उनकी मुश्किलों और पारिवारिक संघर्षों को बेहद करीब से दिखाया गया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अर्नव भसीन जैसे जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here