More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रNEET विरोध प्रदर्शन के बाद चर्चा में आईं रिया, FIR वापस लेने...

    NEET विरोध प्रदर्शन के बाद चर्चा में आईं रिया, FIR वापस लेने की मांग

    मुंबई :नीट पेपर लीक के खिलाफ मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन रोककर चर्चा में आईं मॉडल रिया अहिर ने पुलिस से उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और सोशल मीडिया पर उन्हें धमकियां देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    इस मामले में रिया के समर्थन में मुंबई यूथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मनोज शर्मा से मुलाकात कर चुका है, जहां उन्होंने रिया पर दर्ज मुकदमे और उन्हें ऑनलाइन मिल रही प्रताड़ना का मुद्दा उठाया था। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और धमकियां देने वालों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    मुलाकात के बाद रिया ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि उस विरोध प्रदर्शन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार अभद्र टिप्पणियां, गालियां और धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने इस संबंध में पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here