More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़‘ब्लू वाटर’ में तैरना पड़ा भारी, 72 घंटे बाद भी आदिल खान...

    ‘ब्लू वाटर’ में तैरना पड़ा भारी, 72 घंटे बाद भी आदिल खान की तलाश जारी

    रायपुर| रायपुर के माना थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटी गांव में स्थित 'ब्लू वाटर' खदान में बुधवार शाम दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक के लिए तैरने की चुनौती जानलेवा साबित हो गई। दोनों छोर के बीच तैरकर पार करने की शर्त पर आदिल अपने एक साथी के साथ पानी में उतरा। दोस्त तो सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन आदिल गहराई में जाने के कारण डूब गया। इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

    72 घंटे से जारी है तलाश अभियान

    घटना के बाद से ही पीड़ित की तलाश के लिए 72 घंटे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जलाशय की अत्यधिक गहराई के चलते SDRF की टीम को शव ढूंढने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास स्थित इस खदान में बीते 9 सालों के भीतर डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    साथियों ने पुलिस को दी सूचना

    बुधवार को हादसे के तुरंत बाद साथ आए युवकों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव दल से संपर्क किया। हालांकि, रात का अंधेरा होने और खदान का पानी अत्यधिक गहरा (लगभग 400 फीट) होने की वजह से उसी समय सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। फिलहाल राहत दल और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार खोजबीन में जुटी है।

    अब तक 9 लोग गंवा चुके हैं जान

    ब्लू वाटर खदान में इस तरह का यह पहला हादसा नहीं है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 से लेकर अब तक इस स्थान पर डूबने से 9 लोगों की जान जा चुकी है। आदिल का शव बरामद होने के बाद इस स्थल पर डूबने से होने वाली मौतों की कुल संख्या 10 हो जाएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here