जम्मू। जम्मू की एक जिला उपभोक्ता अदालत ने नॉर्दर्न रेलवे और भारत संघ को एक दंपति को 38,199 रुपये अदा करने का आदेश दिया है। अदालत के अनुसार, यह राशि उस खर्च की भरपाई के लिए है जो ट्रेन के विलंब से चलने के कारण दिल्ली से गुवाहाटी की कनेक्टिंग उड़ान छूट जाने से दंपति को वहन करना पड़ा था। आयोग ने सेवा में कमी के लिए रेलवे को उत्तरदायी ठहराते हुए मानसिक पीड़ा और असुविधा के एवज में 20,000 रुपये का मुआवजा देने का निर्देश भी दिया है।
कनेक्टिंग उड़ान छूटने का मामला
शिकायतकर्ता मोहित सिंह भाऊ और उनकी पत्नी दामिनी बिलोरिया ने 19 दिसंबर 2022 को जम्मू से दिल्ली जाने के लिए दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस में टिकट बुक कराए थे। निर्धारित समय के मुताबिक, ट्रेन को 20 दिसंबर को सुबह 3:55 बजे दिल्ली पहुंचना था।


