More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशवर्षा पटेल ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस पर...

    वर्षा पटेल ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस पर लहराया तिरंगा

    जबलपुरजबलपुर की महिला आरक्षक वर्षा पटेल ने पुलिस की चुनौतीपूर्ण नौकरी के बीच एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

    18,510 फीट की ऊंचाई पर लहराया ध्वज

    जबलपुर में कार्यरत वर्षा पटेल ने 21 अगस्त 2026 को यूरोप महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर माउंट एल्ब्रुस (ऊंचाई 18,510 फीट) पर सफलता प्राप्त की। विपरीत और कठिन मौसम के बावजूद उन्होंने शिखर पर पहुंचकर भारत के राष्ट्रध्वज के साथ मध्य प्रदेश पुलिस का आधिकारिक ध्वज भी फहराया।

    10 से अधिक राष्ट्रीय पदक किए हैं नाम

    जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र निवासी गौरी शंकर पटेल की सुपुत्री वर्षा पटेल की रुचि बचपन से ही खेलों और पर्वतारोहण में रही है। वे बेसबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रही हैं और इस खेल में 10 से अधिक राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं।

    ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी भी कर चुकी हैं फतह

    वर्षा पटेल ने वर्ष 2024 में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट कोज़ियास्को पर तिरंगा फहराकर मध्य प्रदेश पुलिस की पहली महिला आरक्षक बनने का गौरव प्राप्त किया था। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 21 अगस्त 2026 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर भी विजय प्राप्त की।

    खराब मौसम और ठंड से मिली कड़ी चुनौती

    इस अभियान का शुभारंभ 11 अगस्त 2026 को हुआ था। यात्रा के दौरान लगातार बदलते मौसम, बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड के कारण टीम को कई दिनों तक सही समय का इंतजार करना पड़ा। अंततः 20 और 21 अगस्त को अनुकूल मौसम मिलते ही चढ़ाई शुरू की गई और वर्षा 21 अगस्त की सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर शिखर पर पहुंचने में सफल रहीं।

    अगला लक्ष्य: सातों महाद्वीपों के शिखर

    वर्षा पटेल का मुख्य लक्ष्य दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है। माउंट एल्ब्रुस के बाद उनका अगला कदम अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करना है। उनका कहना है कि यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि देश के मान को दुनिया के शिखर तक ले जाने का संकल्प है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here