थानागाजी के झाकड़ी गांव की घटना, तीन बच्चों के पिता की मौत से परिवार में छाया मातम
अलवर। थानागाजी थाना क्षेत्र के झाकड़ी गांव में खेत में काम करते समय एक 42 वर्षीय व्यक्ति द्वारा गलती से दवाई का सेवन करने का मामला सामने आया है। दवाई का सेवन करने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अलवर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान झाकड़ी गांव निवासी धर्मपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मपाल खेती-बाड़ी का काम करता था। खेत में काम करने के दौरान उसने गलती से दवाई का सेवन कर लिया। इसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वे धर्मपाल को तत्काल उपचार के लिए अलवर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
तीन बच्चों के पिता थे धर्मपाल
बताया जा रहा है कि धर्मपाल के तीन बच्चे हैं। अचानक हुई मौत की सूचना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


