निर्वाचन प्रक्रिया में जिम्मेदारियां तय, अलवर नगर निगम सहित 12 निकायों के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
अलवर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने राजस्थान नगर पालिका (निर्वाचन) नियमों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम अलवर एवं जिले की विभिन्न नगरीय निकायों में सदस्य, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी (RO) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) नियुक्त किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नियुक्त अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों का निर्वहन राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार करना होगा।
अलवर नगर निगम के लिए ये अधिकारी नियुक्त
नगर निगम अलवर में सदस्य, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं नगर विकास न्यास (भूमि) विशेषाधिकारी, भू-प्रबंध एवं राजस्व अपील अधिकारी, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक (द्वितीय) तथा मत्स्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर पालिकाओं में भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
प्रशासन की ओर से विभिन्न नगर पालिकाओं के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति इस प्रकार की गई है—
- नगर पालिका खेरली: सहायक कलक्टर अलवर को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार खेरली को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
- नगर पालिका नौगांव: उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रैणी को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार नौगांव को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
- नगर पालिका बहादुरपुर: उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अलवर को रिटर्निंग अधिकारी तथा नगर विकास न्यास के तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
- नगर पालिका राजगढ़: उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट राजगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार राजगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
- नगर पालिका कठूमर: उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट कठूमर को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार कठूमर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
- नगर पालिका थानागाजी: उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट थानागाजी को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार थानागाजी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
- नगर पालिका रामगढ़: उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रामगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार रामगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
- नगर पालिका लक्ष्मणगढ़: उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट लक्ष्मणगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार लक्ष्मणगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
- नगर पालिका गोविंदगढ़: उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट गोविंदगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार गोविंदगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
- नगर पालिका बड़ौदामेव: सहायक कलक्टर अलवर को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार बड़ौदामेव को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
- नगर पालिका मालाखेड़ा: उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट मालाखेड़ा को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार मालाखेड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े दायित्वों को स्पष्ट कर दिया है। रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के माध्यम से नामांकन से लेकर निर्वाचन की अन्य प्रक्रियाओं को नियमानुसार संपन्न कराया जाएगा।
प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

