More
    Homeराजस्थानअलवरनारी सृजन हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण से महिलाओं को मिलेगा हुनर और रोजगार, नेक...

    नारी सृजन हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण से महिलाओं को मिलेगा हुनर और रोजगार, नेक कमाई फाउंडेशन की अनूठी पहल

    हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण के साथ उत्पादों की बिक्री का भी तैयार किया गया रोडमैप, प्रशिक्षण पूरा होने पर मिलेगा प्रमाण पत्र

    अलवर। जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से नारी सृजन हैंडीक्राफ्ट पहल शुरू की गई है। स्कीम नंबर-1 स्थित प्लॉट नंबर 234 में संचालित नारी सृजन हैंडीक्राफ्ट स्टूडियो एवं आर्ट गैलरी में महिलाओं को विभिन्न प्रकार के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद तैयार करने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को केवल प्रमाण पत्र ही नहीं दिया जाएगा, बल्कि उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर बिक्री कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

    नेक कमाई फाउंडेशन के संरक्षक दौलत राम हजरती एवं मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। इसके लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ जरूरतमंद महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों की मार्केटिंग और बिक्री के लिए भी रोडमैप तैयार किया गया है।

    एक माह का निशुल्क प्रशिक्षण

    नारी सृजन हैंडीक्राफ्ट स्टूडियो एवं आर्ट गैलरी में संचालित यह प्रशिक्षण एक माह की अवधि का है और पूरी तरह निशुल्क है। इसमें किसी भी उम्र की महिलाएं भाग ले सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बाजार की मांग के अनुरूप विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं उपयोगी हैंडीक्राफ्ट उत्पाद तैयार करना सिखाया जा रहा है।

    प्रशिक्षण में शगुन थाली, पूजा थाली, करवा चौथ थाली, रिंग प्लेटर, गिफ्ट पैकिंग, गिफ्ट हैंपर पैकिंग, फैब्रिक बैंगल्स सहित फेस्टिवल और वेडिंग से जुड़े विभिन्न आइटम तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    प्रशिक्षण के बाद मिलेगा प्रमाण पत्र

    आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण पूर्णता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इससे महिलाओं को अपने हुनर को आगे बढ़ाने और रोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिलेगी।

    प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक श्वेता शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को उत्पाद निर्माण की तकनीक के साथ उनकी गुणवत्ता, आकर्षक प्रस्तुति और बाजार की जरूरत के अनुरूप उत्पाद तैयार करने की जानकारी भी दी जा रही है।

    उत्पादों की बिक्री के लिए भी बनेगा माध्यम

    इस पहल की खासियत यह है कि महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देकर छोड़ने के बजाय उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से ऐसे उत्पादों की बिक्री के लिए रूट मैप तैयार किया गया है, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली जरूरतमंद महिलाएं अपने हुनर को आय के साधन में बदल सकें।

    आयोजकों का कहना है कि महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने से वे घर से ही छोटे स्तर पर अपना काम शुरू कर सकती हैं और धीरे-धीरे इसे व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकती हैं। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी सहयोग मिल सकता है।

    नारी सृजन हैंडीक्राफ्ट पहल के माध्यम से महिलाओं को हुनर, प्रमाण पत्र और रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here