More
    Homeराजस्थानअलवरनगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज! अलवर में 526 मतदान दलों का...

    नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज! अलवर में 526 मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन, 2996 कार्मिक तय

    चुनाव के लिए 10 प्रतिशत आरक्षित दलों के लिए भी हुआ चयन, पीआरओ समेत चार श्रेणियों के 749-749 कार्मिकों का किया गया रेंडमाइजेशन

    अलवर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर अलवर जिले में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने नगरीय निकायों में निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के लिए मतदान दलों में शामिल कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया।

    526 मतदान दलों का हुआ चयन

    जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मतदान कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन आयोजित किया गया।

    इस प्रक्रिया के तहत 526 मतदान दलों तथा उनके 10 प्रतिशत आरक्षित दलों के लिए चार-चार कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान कुल 2996 कार्मिकों का चयन किया गया।

    चार श्रेणियों में 749-749 कार्मिक

    प्रथम रेंडमाइजेशन में मतदान दलों के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय और मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में 749-749 कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया।

    प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण से संबंधित आगामी प्रक्रियाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएंगी।

    अधिकारी रहे मौजूद

    रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश डागुर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की संयुक्त निदेशक नीतू बसवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    जिला प्रशासन द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here