More
    Homeदेशदिल्ली में CJP की तिरंगा यात्रा को लेकर हलचल तेज, दिपके ने...

    दिल्ली में CJP की तिरंगा यात्रा को लेकर हलचल तेज, दिपके ने लोगों से जुड़ने की अपील की

    नई दिल्ली: दिल्ली में तनातनी: कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके का 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने का आह्वान

    जंतर-मंतर के बजाय सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील

    गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद जंतर-मंतर को आधिकारिक तौर पर प्रोटेस्ट साइट की सूची से हटा दिया गया है, जिसके चलते अब वहां प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। प्रशासन द्वारा प्रदर्शन के लिए केवल तीन अन्य जगहों को चिन्हित किया गया है। इसी बदलाव के मद्देनजर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लोगों को एकत्र होने और तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। हालांकि, इस आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है या नहीं, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

    साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रव्यापी संदेश

    अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों से अपील की है कि जो लोग दिल्ली पहुंच सकते हैं, वे कनॉट प्लेस आएं, और जो दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने-अपने शहरों में तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि उनके साथियों—सौरव दास और आशुतोष रांका—को केवल तिरंगा लहराने के आरोप में जेल भेजा गया है। दीपके ने बेबाक अंदाज में कहा कि प्रशासन चाहे तो उन्हें भी जेल भेज सकता है, लेकिन उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है और वे तिरंगा फहराने से पीछे नहीं हटेंगे।

    जेल में बंद हैं CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास

    इससे पहले मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में ले लिया गया था। दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट ने जमानत की शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए दोनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। इसी गिरफ्तारी के बाद से राजनीतिक हलकों में माहौल गरमाया हुआ है और पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here