More
    Homeराजस्थानअलवरसावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक को लगी...

    सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक को लगी लंबी कतारें

    लक्ष्मणगढ़ के प्राचीन शिव मंदिरों में दिनभर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महिलाओं ने भजन-सत्संग में झूमकर मनाया सावन

    लक्ष्मणगढ़। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर लक्ष्मणगढ़ कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

    प्रमुख शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

    सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को कस्बे के प्राचीन बाबा जी मंदिर, सैनी मोहल्ला स्थित शिव मंदिर, तहसील परिसर स्थित मंदिर, बावड़ी स्थित शिव मंदिर, खंडेलवाल धर्मशाला स्थित शिवालय तथा सेढ़ माता रोड स्थित चमत्कारिक हनुमान मंदिर परिसर के शिवालय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

    सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। मंदिर परिसरों में भक्ति और धार्मिक वातावरण बना रहा।

    भजन-सत्संग में झूमीं महिलाएं

    सेढ़ माता रोड स्थित चमत्कारिक हनुमान मंदिर के शिवालय में दोपहर के समय महिला भजन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से धार्मिक भजन प्रस्तुत किए और भक्ति भाव में झूमकर नृत्य किया। भजन-सत्संग के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

    ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही आस्था

    तहसील क्षेत्र के मौजपुर, हरसाना, बिचगांवा सहित विभिन्न गांवों के शिव मंदिरों में भी सावन के अंतिम सोमवार पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान किए।

    सावन के अंतिम सोमवार को लेकर शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सावन माह के समापन पर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here