More
    Homeदेशगोपालगंज अग्निकांड में उजड़ गए दो परिवार, मासूम अंकुश और मिस्टी की...

    गोपालगंज अग्निकांड में उजड़ गए दो परिवार, मासूम अंकुश और मिस्टी की मौत से पसरा मातम

    गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र स्थित सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक दुर्घटना घटित हुई। घरेलू गैस सिलेंडर से अचानक हुए रिसाव के कारण भीषण आग लग गई, जिसने दो परिवारों की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। इस हृदयविदारक हादसे में बुरी तरह झुलसे एक 18 वर्षीय युवती और पांच साल के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इस घटना में करीब 25 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here