भक्ति और उल्लास के बीच दीप अर्चना में उमड़ा जैन समाज, रक्षाबंधन महापर्व पर 27 अगस्त को होगा 700 अर्घ्य का विधान
जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन जयपुर के तत्वावधान में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जैन भारती की ओर से गायत्री नगर, महारानी फार्म स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार शाम श्री वर्धमान स्त्रोत पाठ का आयोजन किया गया। 64 रिद्धि-सिद्धि मंत्रों से युक्त दीपों के साथ आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुषों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ दीप अर्चना की।
कार्यक्रम का आयोजन 25 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे किया गया। मुख्य संयोजक ज्योति-अरुण शाह ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं भजनों के साथ दीप अर्चना करते हुए धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
पदाधिकारियों और सदस्यों का किया सम्मान
कार्यक्रम में जैन भारती की अध्यक्ष प्रमिला आलोक शाह, सचिव अनिला अशोक गंगवाल एवं कोषाध्यक्ष ममता रवि शाह ने जयपुर रीजन सहित विभिन्न ग्रुपों से पहुंचे पदाधिकारियों और सदस्यों का तिलक, माला, दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में वात्सल्य ग्रुप, नवकार ग्रुप, गुलाबी नगर ग्रुप और जयपुर मेन ग्रुप सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इनका रहा विशेष सहयोग
जैन भारती ग्रुप की अध्यक्ष प्रमिला आलोक शाह ने बताया कि कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति, विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री, उदयभान जैन, अनीता बड़जात्या और ज्योति जैन का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर रीजन अध्यक्ष सुनील-सुमन बज, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री राजेश वोहरा, राकेश छाबड़ा, पदम झांझरी, वसंत बाकलीवाल, संतोष गंगवाल, अनिल-बीना टोंग्या, अशोक विधानसभा वाले, एडवोकेट विमल जैन एवं अनिल गोधा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति-भजनों के साथ दीप अर्चना की। कार्यक्रम का संचालन अरुण शाह ने किया।
27 अगस्त को होगा 700 अर्घ्य का विधान
युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति की ओर से रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 8 बजे विधान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 700 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


