More
    Homeपर्युषण पर्व में निजी स्कूलों में नहीं होंगी परीक्षाएं

    पर्युषण पर्व में निजी स्कूलों में नहीं होंगी परीक्षाएं

    अलवर, । अलवर में चातुर्मास कर रहे दिगंबर जैन संत मुनि श्री सौम्य सागर महाराज के आह्वान पर जैन समाज की ओर से पिछले दिनों शिक्षा विभाग को ज्ञापन देकर पर्युषण पर्व के दौरान स्कूलों में परीक्षाएं नहीं कराने की अपील की गई थी। अब इस मांग पर शिक्षा विभाग ने सकारात्मक पहल की है।

    मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अलवर की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, अलवर को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि पर्युषण पर्व की अवधि 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक निजी विद्यालयों में किसी प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाए।

    विभागीय स्तर पर हुई इस पहल की जानकारी मिलने के बाद जैन समाज में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने कहा कि पर्युषण जैन धर्म का महत्वपूर्ण आध्यात्मिक पर्व है। इस दौरान बच्चे भी धार्मिक आराधना, पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। परीक्षा होने से उन्हें धार्मिक आयोजनों में भाग लेने में परेशानी होती।

    जैन समाज ने जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय से उम्मीद जताई है कि इस संबंध में शीघ्र ही स्पष्ट आदेश जारी किए जाएंगे। यह जानकारी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मुकेश जैन सोरखा वालों ने दी। वे शिक्षा विभाग को ज्ञापन देने गए शिष्टमंडल में शामिल थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here