जांच शिविर के दौरान 6 नए मधुमेह मरीज चिन्हित, फैलोशिप ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अलवर। अलवर जिला स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की ओर से माह के अंतिम रविवार को स्थानीय संघ कार्यालय कंपनी बाग में निःशुल्क मधुमेह, ब्लड प्रेशर एवं वजन जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने स्वास्थ्य जांच कराई। जांच के दौरान 6 नए मधुमेह मरीज चिन्हित किए गए।
शिविर का आयोजन डॉ. अशोक जैन के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम अलवर जिला स्काउट एंड गाइड फैलोशिप के जिला अध्यक्ष गिरीश गुप्ता एवं स्थानीय संघ संरक्षक हरीश कालरा की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना के साथ की गई।
93 लोगों ने उठाया जांच शिविर का लाभ
शिविर में करीब 93 महिला एवं पुरुषों ने ब्लड प्रेशर, शुगर एवं वजन की जांच कराई। जांच के दौरान 6 ऐसे लोगों की पहचान हुई, जिन्हें पहली बार मधुमेह की समस्या होने की जानकारी मिली। वहीं कुछ ऐसे मरीज भी सामने आए जिन्हें पहले से मधुमेह होने की जानकारी थी, लेकिन वे नियमित रूप से दवा का सेवन नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उनकी शुगर का स्तर अधिक पाया गया।
जिला अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने लोगों को नियमित दवा लेने, संतुलित खानपान अपनाने, दैनिक दिनचर्या में सुधार करने और नियमित भ्रमण एवं व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से कई बीमारियों का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है।
बरगद का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्वास्थ्य शिविर के साथ ही फैलोशिप सदस्यों ने कंपनी बाग स्थित स्थानीय संघ कार्यालय के आसपास सफाई अभियान भी चलाया। इस दौरान संरक्षक हरीश कालरा द्वारा घर पर तैयार किया गया करीब 6 फीट ऊंचा बरगद का पौधा कार्यालय के सामने कंपनी बाग परिसर में लगाया गया।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में यह पौधा विशाल वृक्ष का रूप लेकर लोगों को छाया प्रदान करेगा और पक्षियों के लिए घोंसले बनाने का भी सुरक्षित स्थान बनेगा।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुई संगठनात्मक चर्चा
शिविर के पश्चात आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में संरक्षक हरीश कालरा ने स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की नेशनल काउंसिल से प्राप्त पत्र के संबंध में सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में कंपनी बाग विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष सौरभ शर्मा, संरक्षक हरीश कालरा, जिला अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, जिला सचिव ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष लता रानी शर्मा, सुरेंद्र कुमार सोनी, संयुक्त सचिव प्रमिला गुप्ता, पूर्व सचिव रामप्रकाश गुप्ता, शकुन गुप्ता, शंभू शर्मा, आशा कालरा, सुरेश अवस्थी, गोविंद गोयल, सतीश गुप्ता, गंगा देवी, राजेंद्र अरोड़ा और प्रवीण शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
सेठ सांवरियाजी और चित्तौड़गढ़ भ्रमण का प्रस्ताव पारित
अलवर जिला स्काउट एंड गाइड फैलोशिप के जिला अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने संगठन में आपसी सहभागिता और फैलोशिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। सदन ने सर्वसम्मति से सेठ सांवरियाजी एवं चित्तौड़गढ़ दुर्ग के भ्रमण कार्यक्रम को मंजूरी दी।
प्रस्ताव के अनुसार अलवर से चित्तौड़गढ़ तक ट्रेन से यात्रा तथा वहां स्थानीय भ्रमण के लिए वाहनों की व्यवस्था किए जाने पर सहमति बनी। गिरीश गुप्ता ने कहा कि अलवर शाखा एक मजबूत इकाई है और इसके सदस्य विभिन्न सेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इसलिए संस्था का नैतिक दायित्व है कि अधिक से अधिक सामाजिक एवं सेवा कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के साथ सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव और फैलोशिप को मजबूत करना भी जरूरी है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


