More
    Homeराजस्थानअलवरटिकट वितरण पर भाजपा में घमासान, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने दिया...

    टिकट वितरण पर भाजपा में घमासान, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने दिया इस्तीफा

    पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप, बोले- वर्षों से मेहनत करने वालों की टिकट क्यों काटी जा रही

    अलवर। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर ही नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। टिकट नहीं मिलने और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोपों के बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद निकाय चुनाव से पहले भाजपा की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है।

    जितेंद्र राठौर ने पार्टी के टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी के लिए दरी-पट्टी बिछाने से लेकर जमीन पर उतरकर लगातार मेहनत करता रहा, उसकी टिकट काट दी गई और नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है।

    निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

    राठौर ने कहा कि पार्टी के लिए लंबे समय से काम करने वाले पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्षों तक संगठन के लिए समर्पित होकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन टिकट वितरण में उनकी अनदेखी से कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी बढ़ी है।

    उनके अनुसार इसी नाराजगी के चलते उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

    चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है असर?

    नगर निगम चुनाव के बीच भाजपा में टिकट वितरण को लेकर सामने आया यह विरोध राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। अब सवाल यह है कि यह विरोध केवल इस्तीफे तक सीमित रहेगा या पार्टी के चुनावी समीकरणों पर भी इसका असर दिखाई देगा।

    नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन होने के कारण आने वाले कुछ घंटे अलवर की चुनावी राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। भाजपा नेतृत्व के सामने अब नाराज कार्यकर्ताओं को साधने और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने की चुनौती भी खड़ी हो सकती है।

    हालांकि, पार्टी की ओर से इस मामले पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। आगे यह देखना अहम होगा कि भाजपा संगठन इस नाराजगी को किस तरह दूर करता है और इसका निकाय चुनाव के प्रचार एवं चुनावी समीकरणों पर कितना प्रभाव पड़ता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here