More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में भारत को जानो निःशुल्क प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण...

    अलवर में भारत को जानो निःशुल्क प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण और संस्कृति के प्रति जागा उत्साह

    भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    अलवर। राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में बाल्यकाल से ही विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उनमें देश के प्रति प्रेम, गर्व एवं समर्पण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद अलवर शाखा की ओर से अखिल भारतीय “भारत को जानो” निःशुल्क प्रतियोगिता आयोजित की गई। रविवार, 31 अगस्त 2026 को देशभर में एक साथ आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम चरण में अलवर के 15 विद्यालयों के करीब 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    भारत विकास परिषद की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन संस्कृति, धर्म, इतिहास, संतों, महापुरुषों, भूगोल, प्राकृतिक संपदा, उद्योग, विज्ञान एवं आधुनिक तकनीक से परिचित कराना है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति गौरव और समर्पण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।

    30 मिनट की लिखित परीक्षा में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह

    भारत विकास परिषद अलवर शाखा की प्रकल्प संयोजक अनुपमा गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रथम चरण लिखित परीक्षा के रूप में आयोजित किया गया, जिसकी अवधि 30 मिनट रही। अलवर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया।

    प्रतियोगिता में ओसवाल स्कूल, ओसवाल पब्लिक स्कूल, अग्रवाल स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल, नयाबास बालिका स्कूल, एसएमडी स्कूल, चिनार पब्लिक स्कूल, आदिनाथ पब्लिक स्कूल, अलवर पब्लिक स्कूल, सेंट एन्सेल्म्स स्कूल, सैनी स्कूल, हैप्पी पब्लिक स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, बाल भारती स्कूल एवं राजकीय उच्च माध्यमिक रेलवे स्टेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने भागीदारी की।

    दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता

    शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    प्रत्येक विद्यालय में दोनों वर्गों के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अलग-अलग टीम बनाई जाएगी। ये टीमें प्रतियोगिता के दूसरे चरण में भाग लेंगी।

    12 सितंबर को होगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

    प्रतियोगिता का दूसरा चरण आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को प्रश्नोत्तरी के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम चरण में चयनित टीमें भाग लेंगी।

    दूसरे चरण में दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीमें प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पात्र होंगी। इसके बाद प्रांतीय विजेता दल रीजनल स्तर और वहां सफलता प्राप्त करने पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

    आयोजकों के अनुसार प्रथम चरण में दोनों वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

    राष्ट्र और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

    भारत विकास परिषद का मानना है कि आज का छात्र वर्ग जिज्ञासु है और वह भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, धर्म, महापुरुषों और आधुनिक उपलब्धियों के बारे में जानना चाहता है। इसी उद्देश्य से “भारत को जानो” प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपने देश की विविधता और समृद्ध विरासत से जोड़ने का माध्यम बन रही है।

    पर्यवेक्षकों और कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी

    प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक अनुपमा गोयल, सह संयोजक ज्योति सिन्हा, शशि गोयल, रेखा मेठी और मधु गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

    परीक्षा संचालन में रूपेश गुप्ता, कविता गुप्ता, अनुपमा गोयल, नेहा गोयल, आशा मित्तल, शकुन गुप्ता, यामिनी गुप्ता, रमेशचंद अग्रवाल, कपिल शर्मा, रामबाबू गुप्ता, सुरेश गोयल, अरुण बंसल, सोनिया बंसल, अनिल गर्ग, हेमलता गर्ग, जिनेंद्र जैन, ज्योति सिन्हा, नमिता गोयल, सीमा गुप्ता, रमन सोनी, नीना सोनी, शोभा अग्रवाल, मधु गुप्ता, सुनीता बांका, उमाशंकर गुप्ता, दिलीप गोयल, सुनील भरतिया, रामचंद्र अग्रवाल, राधेश्याम, चंद्रकांत मामोड़िया, वीणा मामोड़िया, मेहुल माथुर एवं गिरीश गुप्ता ने सेवाएं प्रदान कीं।

    वहीं इमरजेंसी पर्यवेक्षक के रूप में प्रदीप गोयल, लोकेश गोयल और अशोक कुमार गुप्ता ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here