More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ से 71 श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना, सेठ सांवरिया-श्रीनाथजी...

    लक्ष्मणगढ़ से 71 श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना, सेठ सांवरिया-श्रीनाथजी व पुष्कर के करेंगे दर्शन

    भक्तिमय माहौल में धार्मिक यात्रा का शुभारंभ, 71 श्रद्धालु सेठ सांवरिया, श्रीनाथजी और पुष्कर पहुंचकर करेंगे पुण्य लाभ अर्जित

    लक्ष्मणगढ़। अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बिचगावा में श्याम सखा मंडल के तत्वावधान में प्रथम धार्मिक यात्रा भक्तिमय माहौल के बीच रवाना हुई। यात्रा में कुल 71 श्रद्धालु शामिल हुए, जो सेठ सांवरिया, श्रीनाथजी एवं पुष्कर जी के दर्शन करेंगे।

    धार्मिक यात्रा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    यात्रा की शुरुआत में श्याम सखा मंडल के सदस्य उमाशंकर जांगिड़, गोविंद पूनिया, नरोत्तम शर्मा, मनीष जांगिड़, विशंभर दयाल पूनिया, चंद्र प्रकाश जैन एवं भागचंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया।

    सेठ सांवरिया में दर्शन के बाद होगा भंडारा

    श्याम सखा मंडल के सदस्य उमाशंकर जांगिड़ ने बताया कि मंडल की इस प्रथम धार्मिक यात्रा में कुल 71 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सबसे पहले सेठ सांवरिया पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे और क्षेत्र व परिवारों की खुशहाली की कामना करेंगे।

    उन्होंने बताया कि दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी यात्री प्रसादी ग्रहण करेंगे।

    श्रीनाथजी दर्शन के बाद पुष्कर में पवित्र स्नान

    धार्मिक यात्रा के अगले चरण में श्रद्धालु श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वापसी यात्रा के दौरान पुष्कर पहुंचकर श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

    प्रथम धार्मिक यात्रा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here